Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने सुनीं जन समस्याएं

Posted on 19 April 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बनें तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करें।

press-21वाराणसी से आयीं सुश्री रमा देवी ने मुख्यमंत्री से अपने पुत्र की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का अनुरोध किया, वहीं बहराइच से आए श्री राजकुमार ने इलाज के लिए मदद का आग्रह किया। लखनऊ से आए श्री रमजान ने आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in