Categorized | लखनऊ.

नये मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार गर्ग ने कार्यभार ग्रहण किया

Posted on 19 April 2017 by admin

टैªफिक सफाई, जन समस्याओं का निपटारा, गेहूॅं क्रय लक्ष्य को शत- प्रतिशत, बडे प्रोजेक्ट्स का समय से पूरा कराना उनकी प्राथमिकताएं-
लखनऊ-19 अप्रैल 2017    नवनियुक्त मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार गर्ग ने आज अपरान्ह मण्डलायुक्त कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताए बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के कार्यक्रम और संकल्प पत्र के अनुसार संचालित योजनाओं को ससमय त्वरित गति से पूर्ण कराना, सम्पूर्ण मण्डल में शान्त एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित-समुचित निस्तारण सुनिश्चित कराना प्राथमिकताओं में है।
श्री गर्ग ने कहा कि कर्मचारियों को  लेट लतीफी से हटकर समय पर कार्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी काम उसी का उसी दिन पूरा किया जाये। उन्होने कहा कि सरकार का जोर किसानों से गेहूॅं खरीदने पर है इसलिए वह गेहूंॅ क्रय केन्द्रो को शत-प्रतिशत सक्रिय कराकर गेहूॅं खरीद का मण्डल का लक्ष्य पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि लखनऊ की गहराती टैªफिक समस्या, मेट्रो रेल कार्य, सालिडवेस्ट मैनेजमेन्ट पर भी पूरी नजर रखेंगे और प्रयास करेंगे कि लखनऊ नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो, मेट्रो रेल परियोजना की गति में तेजी बनी रहे और नगर में साफ सफाई दिखे।
श्री अनिल कुमार गर्ग 1996 बैच के आई0ए0एस अधिकारी हैं और मण्डलायुक्त का पदभार ग्रहण करने के पूर्व अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के महत्वपूर्ण पद को सम्भाल रहे थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in