Categorized | लखनऊ.

डा0 भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती मनायी गयी

Posted on 19 April 2017 by admin

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउददे्शीय हाल में आज भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती मनायी गयी। समारोह के अध्यक्ष मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आलोक सिंह ने दीप प्रज्जवलन किया एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री डी.के.एस.चैहान ने कार्यक्रम में पधारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों  का स्वागत करते हुए समारोह के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया । इस अवसर पर मण्डल कलाकार समिति के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक ने बाबा साहब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व अपने आप में एक दर्शन है, तथा उनके सिद्धान्त हमें चिरकाल तक प्रेरित करते रहेंगें। इसके उपरांत एस0सी0/एस0टी0 संगठन के मंडल मंत्री श्री रामप्रकाश, नरमू के मंडल मंत्री श्री अजय वर्मा एवं एस0सी0/एस0टी0 संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री यू.पी.सिंह ने किया तथा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री मुकेश ने वहां पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in