Categorized | लखनऊ.

’पहले 30 दिनों में ही यूपी सरकार ने लिए लोक कल्याण के शानदार फैसले, आने वाले दिन भ्रष्टाचारियों के लिए बहुत भारी’ - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 19 April 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि महज तीस दिनों में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोक कल्याण के शानदार फैसले लिए हैं और इन फैसलों का तेजी से असर भी दिखने भी लगा है। उत्तर प्रदेश के लोग यह महसूस कर रहे हैं कि एक ईमानदार और पारदर्शी सरकार कैसे दिन रात प्रदेश की सेवा में जुटी हुई है। पहली ही कैबिनेट में किसानों की कर्ज माफी के फैसले ने साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कहने में नहीं, बल्कि करने में यकीन रखती है। एंटी रोमियो स्क्वायड, अवैध स्लाटर हाउस पर पाबंदी, पावर फार आल, समूह ग और घ की नौकरियों से इंटरव्यू की समाप्ति जैसे फैसलों ने लोगों का दिल जीत लिया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार लोक कल्याण संकल्प पत्र का हर वायदा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चैदह सालों के दौरान यूपी में सरकारें बदलने के साथ ही आनन फानन में अधिकारियों के चेहरे बदल दिए जाते थे पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने ये नकारात्मक परम्परा तोड़ कर यूपी की नौकरशाही को भी ये संदेश देने का काम किया है कि अफसरों की जवाबदेही किसी दल या नेता के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए होनी चाहिए। पिछली सरकार में तैनात हुए तमाम अधिकारियों से ही बेहतर काम करा कर योगी आदित्यनाथ जी ने ये भी साबित किया है कि नेतृत्व ईमानदार और कर्मठ हो तो नौकरशाह भी जनता के हित के ही काम करने के लिए बाध्य होते है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग, भर्तियों में गड़बड़ी, थानों पर बदसलूकी, स्कूलों में टीचरों की गैरहाजरी, दफ्तरों में लेटलतीफी, सरकारी कामों में घूसखोरी, ठेकों में बेईमानी रोक कर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कस दी है। और अब आगे आने वाले दिन भ्रष्टाचारियों पर बहुत भारी पड़ने वाले हैं। जिन लोगों ने पिछले कुछ सालों में प्रदेश की जनता का हक लूटा है अब वो अपनी करनी का फल भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि जनहित में लिए गए इन तमाम फैसलों के लिए मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम बधाई के काबिल है ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in