Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया

Posted on 19 April 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के 51वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, आयुक्त वाणिज्य कर श्री मुकेश मेश्राम, वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष श्री इन्द्रप्रकाश तिवारी, महासचिव श्री राजवर्धन सहित संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर श्री वीरेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव, श्री मुकेश कुमार मेश्राम आयुक्त वाणिज्य कर, श्री एस0सी0 द्विवेदी विशेष कार्याधिकारी एवं श्री विवेक कुमार अतिरिक्त आयुक्त को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया तथा वाणिज्य कर सेवा संघ की स्मारिका का विमोचन भी किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार को सुचारू रूप से चलाने के लिये एवं सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये राजस्व को बढ़ाने की जरूरत है। विकास के क्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये आवश्यक राजस्व एकत्र करना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में आय के विभिन्न स्रोत होते हैं जिसमें वाणिज्य कर सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है।
श्री नाईक ने बताया कि वाणिज्य कर सेवा संघ के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर एक ज्ञापन दिया था। जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री से चर्चा की तथा वाणिज्य कर सेवा संघ की अधिकांश मांगे पूरी हुई हैं। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही से कार्य करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिये भ्रष्टाचार और लाल फीताशाही को समाप्त करने का संकल्प लें।
राज्यपाल ने कहा कि जी0एस0टी0 के लागू होने से इसका लाभ व्यापारियों के साथ-साथ सरकारों को भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से बड़ा प्रदेश है इसलिये उत्तर प्रदेश को ज्यादा लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत के वित्तीय प्रबंधन के इतिहास में जी0एस0टी0 स्वर्ण अध्याय का प्रारम्भ होना माना जायेगा।
श्री आर0के0 तिवारी अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नयी टेक्नोलाॅजी अपनाने से ज्यादा लाभ हो सकता है। उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग में सुविधायें आॅनलाईन की जा रही हैं जिससे व्यापारी घर बैठे अपना काम कर सकता है और उसे सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 1 जुलाई, 2017 से प्रदेश सरकार जी0एस0टी0 की नयी व्यवस्था लागू करने के लिय कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर सेवा संघ और शासन वास्तव में एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि सहयोगी हैं।
aks_2354उत्तर प्रदेश वाणिज्य सेवा संघ के अध्यक्ष श्री आई0पी0 तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुये विभाग की उपलब्धियाँ बतायी। उन्होंने कहा कि यह वाणिज्य सेवा संघ के लिये गौरव की बात है कि पहली बार किसी राज्यपाल ने अधिवेशन का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव श्री राजवर्धन सिंह द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in