Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनीं

Posted on 19 April 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने रोज की तरह आज भी अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निस्तारण में रुचि लेकर काम करें।
press-01-4जनपद बिजनौर से आयीं दिव्यांग सुश्री कृष्णा त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। फैजाबाद से आयीं सुश्री कुलसुम बानो ने बताया कि उनके दादा ने उन्हें सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है, इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद का निवेदन किया, वहीं इलाहाबाद से आए श्री धर्मेन्द्र ने अपने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in