Categorized | लखनऊ.

डीजीपी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

Posted on 16 April 2017 by admin

एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा उन्हें और उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को हानि पहुँचाने के लिए पूर्व थानाध्यक्ष सैयद मोहम्मद अब्बास द्वारा फर्जी अभिलेख बनाए जाने के सम्बन्ध में थाना गोमतीनगर पर दिए गए तहरीर पर मुक़दमा दर्ज नहीं किये जाने के बाद आज अमिताभ ने प्रदेश के डीजीपी एस जावीद अहमद से मुलाकात कर व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर मुक़दमा लिखवाने की प्रार्थना की.

श्री जावीद अहमद ने उनसे पूरा मामला समझने के बाद ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया. कल नूतन ने इसी सम्बन्ध में थाना गोमतीनगर पर धरना दिया था.

नूतन ने साक्ष्यों के आधार पर आरोप लगाया है कि श्री अब्बास ने गाजियाबाद की एक औरत के नाम की एक फर्जी शिकायत बना कर उसे 27 अप्रैल 2015 को सिपाही मजहर खान को जाँच में देने की बात लिखी. इस शिकायतीपत्र में न तो कोई तारीख थी और न ही इस पर कथित प्रार्थिनी के हस्ताक्षर थे. बाद में जब नूतन ने एसएसपी लखनऊ से आरटीआई में सूचना मांगी तो पता चला कि इस महिला की ओर से ऐसा कोई शिकायती प्रार्थनापत्र थाने के अभिलेखों में नहीं पाया गया.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in