Categorized | लखनऊ.

गन्ना मंत्री की अध्यक्षता में शोध एवं विकास के प्रभावी तालमेल के लिए बैठक का आयोजन

Posted on 13 April 2017 by admin

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के परिसर में आज दिनांक 12 अप्रैल, 2017 को संस्थान तथा उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान परिषद, शाहजहांपुर तथा गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की एक बैठक,  श्री सुरेश राणा, माननीय गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री महोदय ने वैज्ञानिकों से शोध द्वारा विकसित नवीनतम उन्नत गन्ना प्रौद्योगिकी की जानकारी ली तथा गन्ना उन्नत प्रौद्योगिकी को शीध्र ही किसानों तक पहुंचाने के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने का फैसला लिया।  मंत्री महोदय ने इस बात पर बल दिया कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी गन्ना वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता, उत्तर प्रदेश में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, गन्ना विकास विभाग के सभी जिला गन्ना विकास अधिकारी एवं सभी चीनी मिलों के मुख्य प्रबन्धक तथा मुख्य प्रबन्धक (गन्ना) भाग लेने हेतु आमंत्रित किये जाएंे ताकि जमीनी स्तर तक इस संबंध में जानकारी एवं कार्य योजना एक साथ क्रियान्वित की जा सके। इस कार्यशाला में गन्ना खेती के विभिन्न पहलुओं पर जैसे तकनीकी,  प्रशासनिक, क्रियान्वयन की व्यवहारिकता एवं नीति आधारित पहलुओं पर चर्चा होगी एवं तद्नुसार ही भविष्य में कार्यवाही की जायेगी।  कार्यशाला में प्रधानमंत्र.ी जी के अगले पांच वर्षों में किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के संदर्भ में गन्ना किसानों की भूमिका पर भी चर्चा होगी।  मंत्री महोदय नेे शोध उपलब्धियों को सरलीकरण करके जन सामान्य की भाषा में गन्ना किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।  उन्होंने शोध वैज्ञानिकों से “योजनायुक्त, तनावमुक्त व विचार संयुक्त” के मूल मंत्र पर कार्य करके आगामी सौ दिनों में कार्य योजना बनाने पर बल दिया। मंत्री महोदय ने किसानों के हित में केन्द्र व राज्य सरकारों के शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों को मिल-जुल कर कार्य करने की सलाह दी।
press_2म्ंात्री महोदय व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक, डां0 ए0डी0 पाठक ने संस्थान की शोध एवं विकास उपलब्धियों की चर्चा की।  उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा बिहार सरकार के साथ गन्ना बीज उत्पादन करने की योजना के साझा पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद बिहार राज्य में गन्ने की उत्पादकता में दस टन प्रति हेक्टेयर तथा चीनी पर्ता में 0.6 प्रतिशत की वृद्वि हुई है।  उन्होंने भविष्य में संस्थान एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बीच भी ऐसे ही समझौते की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में श्री विपिन कुमार द्विवेदी, गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार तथा डां0 बी0एल0 शर्मा, निदेशक, उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान परिषद, शाहजहांपुर के मुख्यालय तथा विभिन्न केन्द्रों पर कार्यरत वैज्ञानिकों सहित गन्ना शोध एवं विकास से जुडे़ वैज्ञानिक एवं उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in