Categorized | लखनऊ.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण योजना पर धर्म सभा 16को

Posted on 14 April 2017 by admin

अयोध्या में जल्द भव्य श्री राम मंदिर निर्माण योजना हेतु आगामी 16 अप्रैल रविवार को दिन में 11:00 बजे धर्म सभा का श्यामा सदन मानस भवन राम घाट पर आयोजित  है जिसमें प्रदेश भर के हिन्दू  भाइयों राम मंदिर निर्माण के प्रति कटिबद्ध लोगों   प्रतिनिधियों से भाग  लेने की अपील की है ।इस सभा में सभी हिंदू संगठनों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े सभी पुराने नेताओं को अयोध्या केआदरणीय संत महंतों को भी सक्रिय भागीदारी एंवम  रायशुमारी हेतु आमंत्रित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता एवं बाबरी विध्वंस कांड के प्रमुख अभियुक्त धर्मसेना के संयोजक संतोष दुबे ने बताया कि इस धर्म सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को सादर अवगत कराने हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। देश के सवा अरब जनता ने प्रचंड बहुमत देकर देश एवं प्रदेश  में भाजपा सरकार को  अपनी  भगवान श्री राम के प्रति आगाध आस्था को पूरा करने  का  अवसर भाजपा को प्रदान कर दिया है ।जिस प्रकार  देश के हिंदुओं की आस्था के केंद्र सोमनाथ मंदिर में कानून बनाकर मंदिर बनाया गया उसी प्रकार हिंदुओं के प्रमुख आराध्य देव श्री राम लला का  भब्य मंदिर अयोध्या में भी कानून बनाकर  जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in