Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनीं

Posted on 15 April 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने रोज की तरह आज भी अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या मंे आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों कोे प्रार्थना पत्रों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निस्तारण में रुचि लेकर काम करें।
press-14इस मौके पर जनपद बाराबंकी से आए प्रतिनिधि मण्डल ने अवैध खनन की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। गोण्डा के श्री राज कुमार मिश्र ने पुत्री की दहेज हत्या के मामले में इन्साफ दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की। इसी प्रकार गाजियाबाद के श्री सचिन त्यागी ने अपने शहीद पिता के स्थान पर पुलिस में नौकरी दिलाये जाने का आग्रह किया। जनपद जौनपुर के श्री विनीत मिश्रा ने शिक्षा ऋण दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की दिक्कतों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और अधिकारियों को मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in