Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत

Posted on 15 April 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत कल से पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में 12ः00 बजे समारोह पूर्वक होगी। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से शुरू होकर 15 जून 2017 तक चलेगा। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चोधरी ने बताया है कि पार्टी संविधान में संशोधन के फलस्वरूप अब सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष होगा। प्रारम्भिक और सक्रिय बनाने के अभियान को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इसके लिए ग्राम सभा, न्याय पंचायत, विकास खंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा।
समाजवादी पार्टी के सदस्य बनने हेतु आन लाइन तथा मिस काल देकर भी व्यवस्था की गई है। सदस्यता हेतु 78599-99999 नम्बर पर मिस काल दी जा सकती है। जबकि आन लाइन www.samajwadiparty.in/join का उपयोग किया जा सकता है।
पिछली बार समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 01 जुलाई 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक चलाया जिसमें 1,44,000 (एक लाख चैवालिस हजार) सक्रिय सदस्य बने थे। इन सबकी अवधि 30 जून 2017 को समाप्त हो रही है। संविधान संषोधन के बाद अब 5 वर्ष के लिए सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से चलेगा।

(राजेंद्र चौधरी)

मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in