Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 दिन में ही उत्तर प्रदेश की जनता को अच्छे दिन की सौगात- मनीष शुक्ला

Posted on 10 April 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि  किसानों की कर्जमाफी, अवैध बूचड़खानों पर रोक, नकल माफियाओं पर नकेल, एंटी रोमियों दल  का गठन विद्युत तारों से होने वाली फसलों के नुकसान पर 7 दिन के अन्दर मुआवजा और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे और गांव में 18 घंटे विद्युत उपलब्ध जैसे करीब 60 जनहित के फैसले लेकर योगी सरकार ने मात्र 23 दिन में ही उत्तर प्रदेश की जनता को अच्छे दिन की सौगात दे दी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रदेश की राज्य सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा की सीमान्त एवं छोटे किसानों के हित में उनके फसली ऋण को माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय पहली ही कैबिनेट में करके योगी सरकार ने पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र के वायदे को पूरा किया। सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर शपथ लेते ही रोक लगाई। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की गुणवत्ता में सुधार के लिए बडे कदम उठाते हुए नकल के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धन को जिम्मेदार माना है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की जर्जर संडकों को 16 जून तक गढ्ढमुक्त करने का निर्देश देकर योगी सरकार ने विकास के प्रति अपने इरादे स्पष्ट कर दिये है। विभिन्न विभागों में दागी ठेकेदारों एवं फर्मो को ठेको  लिए ई-टेण्डर समेत कई निर्णय सरकार ने किये है।
श्री शुक्ल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गेहूॅ खरीद की सीमा 40 मीट्रिक टन  से 80 मीट्रिक टन किया और प्रचुर मात्रा में क्रय केन्द्र खोले गये है। वर्तमान सरकार जनता के हित में फैसले स्वतः संज्ञान लेकर ले रही है। बसपा कार्यकाल में चीनीमिलों की विक्री में हुए हजारों करोड़ के घोटालों तथा किसानों के साथ हुए छल के खिलाफ  माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गए जांच के आदेश ने किसानों के भरोसे को पक्का करने का काम किया है। अब न तो जनधन की लूट कोई कर सकेगा न ही किसानों के हित से जुड़ी किसी संस्था के साथ खिलवाड़।
श्री शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार के पारदर्शी निर्णयों से प्रदेश की जनता का विश्वास मजबूत हुआ कि आने वाले दिनों में प्रदेश बिमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश के उत्तम प्रदेश की श्रेणी में खडा होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in