Categorized | लखनऊ.

स्थापना दिवस मनाया गया

Posted on 09 April 2017 by admin

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आज एनएसयूआई मध्य जोन द्वारा स्थापना दिवस प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में स्थित एनएसयूआई मुख्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री मयंक तिवारी द्वारा झण्डारोहण किया गया व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई व छात्र संघों के पूर्व अध्यक्षों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कंाग्रेस विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

photo-nsui-002यह जानकारी देते हुए प्रदेश एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी रोहित कुमार कश्यप ने बताया कि झण्डारोहण के मौके पर एनएसयूआई मध्य जोन के अध्यक्ष श्री मयंक तिवारी ने कहा कि एनएसयूआई आज अपना 46वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी ने वर्ष 1971 में की थी। तबसे यह संगठन छात्रों के हितों के लिए सतत संघर्ष करता चला आ रहा है।
श्री कश्यप ने बताया कि झण्डारोहण के उपरान्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्षों में पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, डॉ0 रेहान अहमद खान, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री राघवेन्द्र नारायण, श्री राहुल सचान, श्री कनिष्क पाण्डेय, पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्री विक्रम पाण्डेय एवं श्री आदित्य श्रीवास्तव अंशू, पूर्व उपाध्यक्ष मो0 इरफान खान एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों में श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री मनोज तिवारी, श्री प्रदीप सिंह, श्री पंकज तिवारी, श्री मनोज तिवारी केकेसी, श्री आसिफ रिजवी रिन्कू एवं राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कोआर्डिनेटर डॉ0 विनोद चन्द्रा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कंाग्रेस विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह ने सैंकड़ों की संख्या में मौजूद एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग है, छात्र संघों और एनएसयूआई से निकले हुए छात्र आगे आकर देश और प्रदेश की राजनीति में न सिर्फ सक्रिय भूमिका निभाते हैं बल्कि आने वाले भविष्य का निर्माण करते हैं। एनएसयूआई को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री प्रशान्त तिवारी, श्री हिमांशु शर्मा, मो0 तौशीफ, श्री प्रशान्त सिंह, श्री सचिन कुमार, श्री गुरूदीप प्रकाश, श्री अनस रहमान, श्री पंकज यादव, श्री आकाश मिश्रा, श्री दीप सिंह, मो0 तौहीद, श्री रमन प्रताप सिंह, श्री अमित त्रिपाठी, श्री राहुल प्रियदर्शी, श्री कर्मवीर सिंह आदि सैंकड़ों की संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in