Categorized | लखनऊ.

महाराजा बिजली पासी किले का होगा जीर्णोद्धार: - श्री सुरेश पासी

Posted on 07 April 2017 by admin

प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री सुरेश पासी ने पासी समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं और जाति धर्म की भावना से ऊपर उठकर समाज सेवा की भावना का विकास करें। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों का लक्ष्य ‘‘एक देश, एक प्रदेश, एक समाज’’ होना चाहिए और ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने पासी समाज द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किये गये संघर्षों का जिक्र करते हुए समाज को एकजुट होकर अपने खोये हुए गौरव को प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री सुरेश पासी ने यह बातें पासी शिरोमणि महाराजा बिजली पासी के राज्यारोहण स्मृति समारोह के अवसर पर आयोजित पासी सम्मेलन में कहीं। उन्होंने पासी किले के जीर्णोद्धार किये जाने पर बल देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक किले का सौन्दर्यीकरण भी कराया जायेगा ताकि पासी समाज के गौरवशाली अतीत को प्रदर्शित किया जा सके। सम्मेलन में उ0प्र0 के कई  विधायक भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर व श्रीमती प्रियंका रावत भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in