Categorized | लखनऊ.

पहचान पत्र के रूप में उपयोग किये जाने वाले राशन कार्डो को समर्पित कराया जाएः - श्री अतुल गर्ग

Posted on 07 April 2017 by admin

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग ने निर्देश किए है कि जो लोग राशन कार्ड का उपयोग मात्र पहचान पत्र के रूप में कर रहें हैं, उनके राशन कार्डों का तत्काल समर्पण कराया जाना सुनिश्चित कराया जाय।
श्री गर्ग आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ राशन कार्डों के सम्बन्ध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान आया है कि नकली राशन कार्डों से आज भी लोग राशन प्राप्त कर रहें हैं। उन्होंने इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग को 15 दिनों के अन्दर कार्यवाही करते हुए नकली राशन कार्डों को जब्त करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने स्पष्ट तौर से कहा कि जिन लोगों ने गलत ढंग से राशन प्राप्त कर लिया है। ऐसे लोगों के पिछले सालों के रिकार्ड की जांच कराकर उनसे वसूली सुनिश्चित की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नए राशन कार्ड बनवाने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। गलत ढंग से बनाए गए राशन कार्डों को निरसत किए जाने के लिए हर शहर में प्रतिष्ठित स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त किया जाय।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in