Categorized | लखनऊ.

हज-2017 महरम श्रेणी में 200 सीटें आवंटित

Posted on 07 April 2017 by admin

ऐसी महिलाएं जिनके महरम का हज-2017 हेतु चयन हो गया  हो, वे अपने महरम के कवर में शामिल होने हेतु आवेदन कर सकती हैं

हज कमेटी आॅफ इण्डिया ने हज महरम श्रेणी के लिए पूरे देश में 200 सीटें आवंटित की हैं। ऐसी महिलाएं जो अपने महरम के साथ किन्हीं कारणों से समय से आवेदन न कर पायी हों और उनके महरम का हज-2017 हेतु चयन हो गया हो, वे अपने महरम के कवर में शामिल होने हेतु आवेदन कर सकती हैं।
यह जानकारी आज यहां राज्य हज समिति के उप कार्यपालक अधिकारी श्री तनवीर अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी में आवेदन करने के लिये हज फार्म पूर्ण रुप में भरा होना आवश्यक है। घोषणा पत्र, पासपोर्ट की प्रति, कैन्सल्ड चेक/बैंक पासबुक की प्रति जैसे प्रपत्र संलग्न करना होगा। महरम द्वारा आवेदन करते समय उनके साथ फार्म न भर पाने का कारण प्रार्थना पत्र में स्पट करना होगा। महरम के साथ उनके रिश्ते का दस्तावेज़ी प्रमाण (पासपोर्ट की फोटोप्रति) प्रस्तुत करना होगा। विशेष रुप से इन्हीं महरम के साथ जाने का कारण स्पष्ट करना होगा। साथ ही आवेदक को यह भी बताना होगा कि कोई अन्य शरई महरम उपलब्ध नहीं है, जिनके साथ आगामी हज पर आवेदन किया जा सके। केवल सही एवं पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकार किया जायेगा। भारतवर्ष से 200 सीटों से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा कु़र्रा के माध्यम से चयन किया जायेगा।
इच्छुक महिला आवेदक सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति, 10 ए विधान सभा मार्ग, लखनऊ-226001 के पते पर अन्तिम तिथि 08 मई 2017 तक आवेदन कर सकती हैं। अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हज कमेटी के हेल्पलाइन नं0-0522 2617120, 2620980 पर कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in