Categorized | लखनऊ.

आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश एवं जनपदों के मुख्यालयों सहित तहसील मुख्यालय एवं समस्त ग्राम पंचायतों में डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समस्त विभागों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराकर आम नागरिकोंको डिजिटल पेमेन्ट हेतु प्रोत्साहित किया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 07 April 2017 by admin

मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जन सामान्य को दिखाने की व्यवस्था हेतु प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त ग्राम्य पंचायत भवनों में पंचायत विभाग द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाकर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराई जायें: राहुल भटनागर

डिजिटल पेमेन्ट हेतु आगामी 14 अप्रैल को विभागों द्वारा बैनर आदि लगाकर कार्यक्रम आयोजन कराने के साथ-साथ किसान एवं आम नागरिकों को  डिजिटल पेमेन्ट करने हेतु प्रोत्साहित किया जाये: मुख्य सचिव

प्रदेश में डिजिटल पेमेन्ट को प्रोत्साहित करने हेतु लखनऊ,  मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा में  सफलतापूर्वक डिजी धन मेलों के सम्पन्न हुये आयोजन

डिजी धन मेले का आयोजन आज जनपद आगरा में तथा इलाहाबाद में आगामी 08 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

डिजी धन मेलों में प्रदेश के नागरिक लकी ग्राहक योजना एवं व्यापारियों को डिजी धन व्यापार योजना के अन्तर्गत लकी ड्रा के माध्यम से जनपदों में हो रहे हैं पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश एवं जनपदों के मुख्यालयों सहित तहसील मुख्यालय एवं समस्त ग्राम पंचायतों में डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समस्त विभागों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराकर आम नागरिकों को डिजिटल पेमेन्ट हेतु प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने कहा कि लकी ग्राहक योजना (एल0जी0वाई0) के अन्तर्गत 14 अप्रैल को आयोजित मेगा लकी ड्रा के कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त ग्राम्य पंचायत भवनों में पंचायत विभाग द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाकर मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जन सामान्य को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।

dsc_2785मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि परिवहन, वाणिज्य कर, बैंकिंग संस्थान, आबकारी, फर्टिलाइजर, गन्ना, सहकारी समितियां, नगर निगम, नगर पालिकायें एवं डाकघर विभाग सहित अन्य विभाग भी डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने हेतु 14 अप्रैल को अपने विभागों में बैनर आदि लगाकर कार्यक्रम आयोजन कराने के साथ-साथ किसान एवं प्रदेश के आम नागरिकों के मध्य डिजिटल पेमेण्ट हेतु जागरूकता फैलाये।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आगामी 14 अप्रैल को डिजिटल पेमेन्ट से सम्बन्धित महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिजिटल पेमेन्ट को प्रोत्साहित करने हेतु डिजी धन मेलों का आयोजन विगत 31 दिसम्बर, 2016 को लखनऊ में कराये जाने के फलस्वरूप मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा में सफलतापूर्वक आयोजन कराया जा चुका है।

श्री भटनागर ने बताया कि आज जनपद आगरा में डिजी धन मेले का आयोजन कराया जा रहा है तथा इलाहाबाद में आगामी 08 अप्रैल को डिजी धन मेले का आयोजन कार्यक्रम कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि डिजी धन मेलों में प्रदेश के नागरिकों को लकी ग्राहक योजना एवं व्यापारियों को डिजी धन व्यापार योजना के अन्तर्गत लकी ड्रा के माध्यम से जनपदों में पुरस्कृत भी कराया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को परिपत्र भेजकर डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने हेतु डिजी धन मेले के माध्यम से लकी ग्राहक योजना तथा डिजी धन व्यापार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु ग्राम पंचायत स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, आई0टी0 श्री संजीव सरन, प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन श्री अनिल कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित स्टेट ई-गवर्नेन्स टीम के प्रमुख श्री विश्वदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in