Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं

Posted on 03 April 2017 by admin

अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान  करना राज्य सरकार की प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
press-3
मेरठ से आये श्री दीपक अग्रवाल ने अपनी माता के अपहरण के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए उनसे मदद का अनुरोध किया, वहीं हरदोई से आए श्री कुलदीप ने ब्लड कैंसर के सम्बन्ध में आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया। लखनऊ निवासी सुश्री नूरजहां ने शादी अनुदान तथा सुश्री शमीम सैफी ने व्हील चेयर व आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी श्री योगी को अपनी दिक्कत से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुना और इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in