Categorized | लखनऊ.

अरिमर्दन सिंह बने पी॰आई॰बी॰ लखनऊ के अपर महानिदेशक

Posted on 01 April 2017 by admin

arimardan-singh-adg-press-information-bureau-goi-lucknowश्री अरिमर्दन सिंह ने पत्र सूचना कार्यालय (पी॰आई॰बी॰), क्षेत्रीय कार्यालय पूर्व मध्य क्षेत्र, लखनऊ में अपर महानिदेशक मीडिया एवं संचार का पदभार आज गुरुवार को ग्रहण कर लिया। भारतीय सूचना सेवा के 1991 बैच के अधिकारी श्री सिंह क्षेत्रीय कार्यालय में ही निदेशक के पद पर कार्यरत थे। श्री सिंह इस पद पर रहते हुए आर॰एन॰आई॰ के अपर प्रेस रजिस्ट्रार के दायित्व का भी निर्वहन करेंगे।

इससे पूर्व श्री सिंह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्य विभागों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ही श्री विनय राज तिवारी एवं श्री सुधीर कुमार पांडे ने भी उप-निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व में श्री तिवारी सिक्किम में गंगटोक स्थित पी॰आई॰बी॰ कार्यालय में कार्यरत थे। जबकि श्री पांडे पी॰आई॰बी॰ लखनऊ में ही कार्यरत थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in