Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से नवनिर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष ने भेंट की

Posted on 31 March 2017 by admin

kcp_9522

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक सेे आज राजभवन में नवनिर्वाचित विधान
सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने शिष्टाचारिक भेंट की। इस अवसर पर
संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित थे। श्री दीक्षित उन्नाव के
भगवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। पूर्व में वे संसदीय कार्य एवं
पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।
राज्यपाल ने श्री हृदय नारायण दीक्षित को विधान सभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
है। उन्होंने कहा कि श्री दीक्षित के कुशल निर्देशन में स्वस्थ संसदीय
परम्पराओं को जहां बल मिलेगा तो वहीं सदन के सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश
के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी। उन्होंने
विश्वास जताया कि श्री दीक्षित को सत्ता और विपक्ष दोनों का परस्पर सहयोग
मिलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in