Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने बैठक की अध्यक्षता की

Posted on 31 March 2017 by admin

aks_0814उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश
बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर
श्री उज्जवला कुमारी चेयरमैन, श्रीमती रीता सिंह महासचिव, डाॅ0 एस0एस0 डंग,
श्री हरिभाऊ खांडेकर, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार सुश्री डिंपल
वर्मा, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती ईवा शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं
कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद का एक
प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ से भेंट करके उन्हें बाल
कल्याण परिषद की योजनाओं के बारे में जानकारी देगा तथा कार्ययोजना बनाकर उनके
मूल्यवान सुझावों के अनुरूप नये कार्यक्रम तय करेगा। राज्यपाल ने कहा कि बाल
कल्याण परिषद पूर्व में संचालित योजनाओं के साथ-साथ बदलते समय के परिप्रेक्ष्य
में नयी योजनायें लागू करने के लिये अपने सुझाव भेंजे। उन्होंने कहा कि
निराश्रित बालिकाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्वावलम्बी बनाने
के लिये ठोस कदम उठायें जायें।
श्री नाईक ने कहा कि वन विभाग द्वारा पूर्व में आवंटित लीज की भूमि के
नवीनीकरण हेतु बाल कल्याण परिषद अपनी गतिविधियों तथा नयी योजनाओं के आधार पर
नया प्रस्ताव वन विभाग को प्रेषित करें। बैठक में राजकीय आश्रमों के समान
स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित निराश्रित गृहों के अनुदान की दरों के
पुनरीक्षण पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि परिषद द्वारा महिला दिवस पर
आयोजित वीरागंना सम्मान प्रदान करने में व्यापकता लाने के लिये प्रदेश भर से
उत्कृष्ट सेवायें देने वाली महिलाओं के नाम भी सम्मिलित किये जायें।
बैठक में पूर्व बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गयी तथा गत कार्यकारिणी की
बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन आख्या भी प्रस्तुत की गयी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in