Categorized | लखनऊ.

संकल्प पत्र-2017 में विभाग के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं पर तत्काल क्रियान्वयन प्रारम्भ -सत्यदेव पचैरी

Posted on 31 March 2017 by admin

प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग
श्री सत्यदेव पचैरी ने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश
सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र-2017 में विभाग के लिए शासन द्वारा निर्धारित
प्राथमिकताओं पर तत्काल क्रियान्वयन प्रारम्भ कराया जाये। उन्होंने ग्रामीण
एवं कुटीर उद्योगों के प्रोत्साहन एवं विकास के माध्यम से छोटे-छोटे काम करने
वाले कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं सूक्ष्म उद्यमियों के उत्थान के लिए योजना
बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद कानपुर में रेडिमेड गारमेंट,
धूपबत्ती, अगरबत्ती, फर्रूखाबाद में आलू पर आधारित उद्योगों  से संबंधित
प्रशिक्षण संस्थान एवं क्लस्टर की स्थापना हेतु भी योजना बनाने के निर्देश दिए
हैं।
श्री पचैरी जी आज मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सूक्ष्म, लघु एवं
मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में एम.एस.एम.इ. सेक्टर हेतु निर्धारित
लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करायी जाये तथा विभाग द्वारा ग्रामीण
एवं कुटीर उद्योगों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने समस्त
विभागीय अधिकारियों को पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ सरकार की
प्राथमिकताओं के अनुसार लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सतत प्रयास करने के निर्देश
दिए।
लघु उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में एम.एस.एम.इ. पोर्टल का विकास
किया जाये एवं समाचार पत्रों एवं टेलीविजन पर विज्ञापनों के माध्यम से योजनाओं
का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, जिससे विभाग की योजनाओं की अधिक से अधिक
जानकारी आम जनता तक पहुच सके।
बैठक में प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन
विभाग डा. रजनीश दूबे ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं युवा
स्वरोजगार योजना, हस्तशिल्प कौशल उन्नयन योजना एवं अनुसूचित जाति/जनजाति
प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में रोजगार के सृजित किये जा रहे
नए अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि सरकार के लोक कल्याण संकल्प
पत्र-2017 के अनुसार आगामी 5 वर्षों में 70 लाख रोजगार एवं स्वरोगार के लक्ष्य
को प्राप्त करने हेतु प्रत्येक वर्ष 40 हजार उद्यमों की स्थापना के माध्यम से
3 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन किया जायेगा।
बैठक में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग श्री अमित कुमार घोष, विशेष सचिव लघु
उद्योग श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in