Categorized | लखनऊ.

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश महोबा रेल दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

Posted on 31 March 2017 by admin

राज्य सरकार द्वारा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा
साधारण रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की मदद

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज महोबा
जिला चिकित्सालय जाकर, वहां हुई रेल दुर्घटना मंे घायल व्यक्तियों से
व्यक्तिगत मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए
कि इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही
और उदासीनता नहीं बरती जाए और उनका बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें व्यक्तिगत तौर
पर महोबा भेजकर घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराने के निर्देश दिए
हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से गम्भीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को
50-50 हजार रूपये तथा अस्पताल में भर्ती 11 घायल व्यक्तियों को  25-25 हजार
रुपये के चेक प्रदान किये। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्राथमिक
उपचार के उपरान्त जो व्यक्ति घर चले गये हैं, उन्हें उनके घर जाकर सहायता राशि
प्रदान की जाए। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके बेहतर इलाज के
लिए हर सम्भव मदद करेगी । इसके साथ ही उन्हें गन्तव्य स्थल तक पहुंचाने की भी
व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि आज 29/30 मार्च को रात्रि 2ः30 बजे महोबा में महाकौशल
एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 52 लोग घायल हो गये थे। गम्भीर रूप
से घायल होने के कारण दो व्यक्तियों का झांसी मेडिकल कालेज में इलाज किया जा
रहा है। इसके अलावा 11 व्यक्तियों का महोबा जिला चिकित्सालय में उपचार हो रहा
है तथा 39 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उन्हें छुट्टी दे दी गयी।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस रेल दुर्घटना में सात बोगी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी
हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित महोबा जनपद के समस्त
चिकित्सकों को अस्पताल में मौजूद रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने
चिकित्सालयों में समस्त सुविधाएं चाक-चैबंद रखने को भी कहा, ताकि घायलों के
इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाये।
अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि
21 एम्बुलेंसों के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त लोगों को चिकित्सालय पहुंचाने का
कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस रेल दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई
है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि घायलांे के उपचार हेतु सभी
आवश्यक दवाएं और अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर ली
गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in