Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य और स्वच्छता की प्रतिबद्धता से बढ़ती प्रदेश सरकार - विजय पाठक

Posted on 26 March 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने जन औषधि केन्द्रों को विस्तार देने के योगी सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करने की दिशा मंे यह मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि ‘‘मोदी जी का सपना, सबका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना’’ के संकल्प को गति देती प्रदेश सरकार ने जन औषधि केन्द्रों से गरीबों को सस्ते इलाज की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

श्री पाठक ने कहा कि जन औषधि केन्द्रों की श्रृंखला से लोगों को 60 से 70 फीसदी कम दर पर दबाएं उपलब्ध होगी। यहां एक ओर सस्ती दवाओं से जनता को राहत देने की पहल की गई है वहीं प्रदेश में चल रहे सारे अवैध कार्यो पर नकेल कसने का काम भी शुरू हो चुका है। स्वच्छता को कमर कस चुकी प्रदेश सरकार ने पीएचसी और सीएचसी में सफाई के आदेश दिये है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने काफिले से एम्बुलेंस लौंटाकर सार्थक पहल की है।

श्री पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी कार्यसंस्कृति अपनाकर जनकल्याण संकल्प के साथ संकल्पित प्रदेश सरकार ई-टेंडर के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रही है। बिचैलयां संस्कृति समाप्ति की जा रही है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की ओर ले जा रही प्रदेश सरकार के तेवर काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in