Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Posted on 24 March 2017 by admin

प्रत्येक खरीद केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल सहित अन्य जनसुविधाएं सुनिश्चित की जाएं,  ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सभी जिलाधिकारियों को इस आशय के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के लिए निर्देशित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने पूरे प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई न हो।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक गेहूं खरीद केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था अन्य जनसुविधाएं इत्यादि सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने मुख्य सचिव को सभी जिलाधिकारियों को इस आशय के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के लिए निर्देशित किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाकर उनकी आर्थिक सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए सारे प्रयास करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in