Categorized | Latest news

थाने पर फरियाद लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए: मुख्यमंत्री

Posted on 24 March 2017 by admin

  • प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की एफ0आई0आर0 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
  • राज्य की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा
  • महिला पुलिस कार्मिकों के लिए पर्याप्त आवास की व्यवस्था की जाए
  • महिला पुलिस कर्मियों तथा महिला शिकायतकर्ताओं के लिए प्रत्येक थानों में पृथक प्रसाधन की व्यवस्था की जाए
  • राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प
  • मुख्यमंत्री ने हजरतगंज कोतवाली, लखनऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया

उpress-2त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने आज जनपद लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर फरियाद लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए।

आवश्यकतानुसार शिकायतकर्ताओं को कागज एवं कलम भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की तत्काल एफ0आई0आर0 दर्ज कर थाना प्रभारी द्वारा वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लेकिन यदि जांच के दौरान पता चले कि एफ0आई0आर0 विद्वेष की भावना से गलत दर्ज करायी गयी है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।

press-1श्री योगी ने कहा कि प्रदेश के चहंुमुखी विकास एवं इसकेे प्रति लोगांे की धारणा में सुधार के लिए राज्य की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी गम्भीरता एवं संवेदनशीलता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जहां राज्य सरकार को पुलिस कार्मिकों से गम्भीरता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा है, वहीं इनके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जाएगा।

इस मौके पर श्री योगी ने कोतवाली के स्वागत कक्ष में उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनकी कठिनाइयों को जाना एवं उनके निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने की व्यवस्था एवं साइबर क्राइम सेल का भी अवलोकन किया। श्री योगी ने महिला पुलिस कार्मिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला पुलिस कार्मिकों के लिए पर्याप्त आवास की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, महिला पुलिस कर्मियों तथा महिला शिकायतकर्ताओं के लिए प्रत्येक थानों में पृथक प्रसाधन की व्यवस्था की जाए।

श्री योगी ने थानों में आने वाले लोगों के लिए बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, कोतवाली/थानों एवं चैकियों में पर्याप्त सफाई के साथ-साथ अभिलेखों के उचित रख-रखाव की व्यवस्था भी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को इस प्रकार का माहौल तैयार करना चाहिए कि पुलिस दफ्तरों में लोग भय रहित होकर अपनी बात कह सकंे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस कार्मिकों की बैरकों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं साफ-सफाई का अवलोकन करें।

श्री योगी ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान जरूरतों को देखते हुए साइबर क्राइम रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने क्राइम ब्रांच तथा एस0पी0 पश्चिमी के कार्यालय, लाॅक रूम सहित परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया। बाद में मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निरीक्षण एक शुरुआत है, जिसके फलस्वरूप पुलिस विभाग में निश्चित रूप से बदलाव दिखेगा। उन्होंने बताया कि हजरतगंज कोतवाली होने के साथ-साथ इसके परिसर में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, महिला थाना तथा साइबर क्राइम सेल भी स्थापित है। इसलिए इसके निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों और विशेष रूप से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक श्री एस0 जावीद अहमद, आई0जी0 जोन श्री सतीश गणेश, डी0आई0जी0 श्री प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री मंजिल सैनी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in