Categorized | राज्य

कल 23 मार्च को पूर्वान्ह 10 बजे समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवों सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों कोे विभागीय मंत्री द्वारा दिलाई जायेगी स्वच्छता शपथ

Posted on 22 March 2017 by admin

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री जी केनिर्देशों का पालन कड़ाई से  सुनिश्चित कराया जाये: मुख्य सचिव
  • स्वच्छता शपथ कार्यक्रम हेतु स्थल निर्धारित कर विभागीय  मंत्री को भी आमंत्रित किया जायः राहुल भटनागर
  • समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित  समय पर कार्यालय में पहुंचकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करना तथा लंच हेतु निर्धारित समय को छोड़कर सम्पूर्ण कार्यावधि में अवश्य उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निस्तारण नियमानुसार प्राथमिकता से सुनिश्चित करना होगा: मुख्य सचिव
  • डग्गामार बसों एवं टैम्पों का संचालन कतई नहीं, शहरों में चलने वाले टेम्पो का रूट निर्धारित कर यह सुनिश्चित कराना होगा कि सम्बंधित रूट की टेम्पो निर्धारित अपने स्टैण्ड पर ही सवारी उठाने एवं उतारने का कार्य सुनिश्चित हो: राहुल भटनागर
  • विभागीय वेबसाइट पर अद्यावधिक आवश्यक सूचनाओं के साथ समय-समय पर अपलोड न होने पर होगी कड़ी कार्यवाही: मुख्य सचिव
  • मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी मा0 मंत्रिपरिषद के समक्ष आगामी कुछ दिनों के उपरान्त  निर्धारित दिवस को प्रजेण्टेशन कर अवगत कराना होगा: राहुल भटनागर

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिव को निर्देश दिये हैं कि कल 23 मार्च, 2017 को पूर्वान्ह 10 बजे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ स्वच्छता शपथ लिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शपथ ग्रहण हेतु स्थल निर्धारित कर विभागीय मंत्री को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय के निर्धारित समय पूर्वान्ह 09ः30 बजे से सायं 06ः00 बजे तक अपने प्रभागों एवं कार्यालयों में लंच हेतु निर्धारित आधे घण्टे के समय के अतिरिक्त शेष कार्यावधि में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निस्तारण नियमानुसार प्राथमिकता से सुनिश्चित करायें।

मुख्य सचिव आज अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिव की बैठक कर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा  कि कार्यालयों एवं प्रभागों में गंदगी पाये जाने पर सम्बंधित अनुभाग अधिकारियों एवं वरिष्ठ सहायकों की जिम्मेदारी नियत की जाये। उन्होंने कहा कि सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने अधीनस्थ कार्यालयों एवं प्रभागों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों के किसी भी काॅरीडोर में पड़े हुए पुराने फर्नीचर एवं पत्रावलियां कतई न रखी होनी चाहिए। वाश बेसिन, प्रसाधन कक्षों की सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि विभागीय वरिष्ठ अधिकारी सचिवालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आगामी 15 दिन के अंदर काॅरीडोर में रखे पुराने फर्नीचर एवं पत्रावलियों का नियमानुसार वीडआउट कराने के साथ-साथ प्रभागों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय नोडल अधिकारी तैनात किये जायें।    श्री भटनागर ने यह भी निर्देश दिये हैं कि संचालित परियोजनाओं के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराये जाने हेतु स्वीकृति धनराशि में से निर्गत की जाने वाली अवशेष धनराशि को निर्गत किये जाने के पूर्व विभागीय मंत्री को अवगत कराने के उपरान्त ही स्वीकृतियां निर्गत की जायंे। उन्होंने कहा कि डग्गामार बसों एवं टैम्पों का संचालन कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरों में चलने वाले टेम्पो का रूट निर्धारित कर यह सुनिश्चित किया जाये कि सम्बंधित रूट की टेम्पो निर्धारित अपने स्टैण्ड पर ही सवारी उठाने एवं उतारने का कार्य सुनिश्चित करें ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो सके।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये हैं कि समस्त विभागों की विभागीय वेबसाइट निर्धारित आवश्यक सूचनाओं के साथ समय-समय पर अवश्य अपलोड होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी विभाग की वेबसाइट पर अपूर्ण एवं गलत सूचना अपलोड होने पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी नियत कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी मा0 मंत्रिपरिषद के समक्ष आगामी कुछ दिनों के उपरान्त निर्धारित दिवस को प्रजेण्टेशन कर अवगत कराना होगा।

बैठक में समस्त अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव एवं सचिवगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in