Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश पांच साल की नाकामी का ठीकरा मीडिया पर फोडना हास्यास्पद . केशव मौर्य

Posted on 11 March 2017 by admin

प्रदेश अध्यक्ष ने कहाए अखिलेश के पास खुद पांच साल में दिखाने के लिए काम नहींए मीडिया कहां से दिखाएघ्
श्री मौर्य ने कहाए सपाए बसपा सरकारों ने जनता की सुरक्षा के बजाय आतंकवादियों को छोडने की राजनीति में लगाया दिमागए सुरक्षा बलों के हाथ बांधकर रखे
लखनऊ 09 मार्च 2017ए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपा सरकार की नाकामीए कुशासन और भ्रष्टाचार.अपराध के पोषण के कारण चुनाव से बाहर हो चुके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव असफलता का ठीकरा मीडिया पर फोडना चाहते हैं। अखिलेश द्वारा खुद की विफलताओं का जिम्मेदार मीडिया को ठहराना हास्यास्पद है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री केशव मौर्य ने कहा कि पूरे पांच साल अखिलेश यादव भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने में बिता दिए। अखिलेश जी विकास कार्य करने के बजाय सत्ता हथियाने के लिए सपा कुनबे का फैमिली ड्रामा करते रहे। अखिलेश द्वारा मीडिया के पक्षपाती होने और भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को ज्यादा कवरेज देने के आरोपों को आपत्तिजनक बताते हुए श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनरात देश के गरीबोंए पिछड़ोंए दलितों और आम लोगों के कल्याण और देश के विकास के लिए कार्य करते हैं। इसलिए मीडिया उनके कार्यों को जनता को दिखाता है। अखिलेश जी ने भी थोड़ा.बहुत भी काम किए होते तो मीडिया उन्हें भी उतना ही स्पेस देता। लेकिन अखिलेश जी के पास खुद ही जनता को दिखाने के लिए काम नहीं है तो मीडिया क्या दिखाएघ्
श्री मौर्य ने कहा कि एक ओर भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश हैए जहां टेªन विस्फोट की घटना को अंजाम देने के कुछ घंटे के भीतर आतंकी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। वहीं दूसरी ओर अखिलेश सरकार तेलंगाना पुलिस द्वारा लखनऊ में आईएसआईएस के पाकिस्तानी आउटफिट खुरासान के सदस्यों के होने का अलर्ट देने के बावजूद आंख.कान बंद कर बैठी रही। सपा व बसपा की सरकारों ने कट्टरपंथियों को पकडने के बजाय आतंकवादियों और अपराधियों को छोडने के लिए राजनीति करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। यही वजह है कि प्रदेश की राजधानी ही नहींए बल्कि कई जिलों में आतंकवादियों के नेटवर्क फैल चुके हैं। इलाहाबादए आगरा और प्रदेश के कई जिलों में अवैध असलहों के कारखाने मिलना कानून.व्यवस्था की बुरी हालत बताता है। प्रदेश की पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं लेकिन कांग्रेसए सपा व बसपा की आतंकवादियों की हिमायत करने वाली सरकारों ने पिछले 14 सालों में प्रदेश के सुरक्षा बलों के हाथ बांधकर रखे थे। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को नतीजे आने के बाद भाजपा सरकार बनाएगी और कानून.व्यवस्था चुस्त बनाकर पुलिस का इकबाल बुलंद कर आम नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा मुकम्मल करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के विकास के कार्यों के साथ कदमताल कर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in