Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है

Posted on 08 March 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और बसपा ने अपनी अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित करने और राजनीति को जिस निम्न स्तर तक पहुंचाने का काम किया है वह लोकतंत्र के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। समाजवादी पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जबकि विपक्ष ने विकास को नकारने और संकीर्ण मुद्दों की राजनीति करके निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को भी प्रदूषित करने का काम किया है।
लेकिन सच यह है कि भाजपा के नेता और बसपा की अध्यक्ष लाख जतन कर लें लेकिन उ0प्र0 में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जो विकास के शानदार काम किए हैं उन पर अपने झूठ से पर्दा नहीं डाल सकेंगे। आंकड़ों का फरेब जनता भी समझने लगी है। प्रधानमंत्री के दमघांेटू बयानों से जनता त्रस्त हो चुकी है और 11 मार्च 2017 का इंतजार कर रही है जब इन सबकी साजिशों और झूठ की पोल खुल जाएगी।
भाजपा ने केंद्र में और बसपा ने अपनी पिछली सरकारों में रहते हुए जनहित के कोई काम नहीं किए जिन्हें वे गिना सकें। नोटबंदी से जनता को परेशान करने के अलावा भाजपा ने और क्या कियाघ् प्रदेश के किसानए नौजवानए व्यापारी सब निराश हैं। बसपा को पत्थर के पार्कोए स्मारकों के सिवा कुछ सूझता नहीं। चूंकि इनके मायाजाल से लोग वाकिफ हो चले हैं इसलिए ये दल पहले तो सांप्रदायिक और जातिवाद के खेल करते रहे और जब वह उसमें सफल नहीं हुए तो अब नया हथकंडा गुमराह करने और अफवाहें फैलाने का अपना लिया है।
समाजवादी सरकार ने 100 नं0 डायल पुलिस सेवाए 102 नं0ए 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा जैसी जनहित की जो सेवाएं शुरू की उसका लाभ लाखों लोगों को मिला हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को नकारनाए बलात्कार बढ़ने के आरोप लगाना न सिर्फ उत्तर प्रदेश को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है बल्कि महिलाओं का भी अपमान है। यह प्रषासन और पुलिस का मनोबल गिराना भी है। भाजपा.बसपा ऐसा अपनी तुच्छ राजनीति के लिए कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में दो चरणों के चुनाव में साइकिल सबसे आगे रही है। 19 फरवरी 2017 को जब जनता मतदान करेगी तो वह विकासए धर्मनिरपेक्षता तथा मुख्यमंत्री जी के बेदाग चेहरे को ध्यान में रखकर मतदान करेगी।
सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने मन बना लिया है कि वह काम की बात करने वालों को नहींए काम करने वालों का ही समर्थन करेंगे। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानोए व्यापारियोंए गरीबोंए नौजवानोंए महिलाओंए अधिवक्ताओं और राज्य कर्मियों सबके कल्याण की योजनाएं लागू कर उनका विश्वास हासिल किया है। प्रदेश के विकास में विपक्ष का रत्ती भर योगदान नहीं दिखाई दिया है। उत्तर प्रदेश में भाग्य निर्णायक चुनाव के वातावरण को प्रदूषित करने वाले जान लें कि पर्यावरण इंजीनियर श्री अखिलेश यादव के रहते उनकी एक भी चाल नहीं चल पाएगी और स्वतंत्र स्वच्छ वातावरण में होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी बहुमत लाकर सरकार बनाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in