Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूरा चुनाव अपने काम पर लड़ना चाहते हैं।

Posted on 02 March 2017 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूरा चुनाव अपने काम पर लड़ना चाहते हैं। हमारे काम में कभी भेदभाव नज़र नहीं आया होगा। कांग्रेस के साथ आने से भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। मतदाताओं का सपा.कांग्रेस के प्रति उत्साह और जोश देखते हुए दुबारा सरकार के सत्ता में आने के संकेत स्पष्ट है।
जनपद आजमगढ़ में आज मुख्यमंत्री जी ने 7 चुनावी सभाएं की। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले पीएम कहते थे 300 सीटें आ रहीं हैए अब कह रहे है कि गठबंधन की सरकार बन रही है। अब तो पीएम साहब ने तो आजमगढ़ से किनारा कर लिया। तीन साल में कोई काम बताने की हिम्मत नहीं बीजेपी में। मऊए गोरखपुर में भी कोई काम नहीं किया। पीएम ने आरोप लगाया कि जहां.जहां चुनाव हो चुका है वहां बिजली नहीं हैं हम कह रहे है पहले चरण की सीटों पर पीएम पता कर लें बिजली आ रही है या नहीं। सच बोलने के लिए पीएम गंगा मइया की कसम खाते है। पीएम खाएं गंगा मइया की कसम की काशी में बिजली आ रही है या नहीं 24 घंटे।
श्री यादव ने कहा कि पीएम ने नोटबंदी के लिए देश को गुमराह किया है पीएम जहां चाहे आकर बहस कर लेंए नोटबंदी से आर्थिक संकट और सामाजिक अव्यवस्था पैदा हुई है। इससे नौकरिया छिन गई। अलग.अलग राज्यों से बेकारी के शिकार नौजवान अपने राज्यों में वापस लौट आए हैं। हमेशा उन्होंने मन की बात कीए लेकिन काम की बात कभी नहीं की। हमने सिर्फ विज्ञापन में उत्तर प्रदेश के मतलब की बात की। लेकिन बीजेपी वाले हमें जानवर की विशेषता बताने लगे। पीएम ने कहा थाने से पुलिस चल रही है। पीएम साहब को किसी ने बताया ही नहीं कि थाने के साथ .साथ यूपी 100 से भी पुलिस चल रही है। बताओं यूपी 100 की तरह देश में कहीं और व्यवस्था हैघ् आने वाले वक्त में एक से डेढ़ हजार गाड़ी पुलिस में और बढ़ाने जा रहे है। हमने पुलिस की भर्ती आसान की है एक लाख और पुलिस की भर्ती करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा हमने अभी तो स्कूलों में बैग और बर्तन बांटे हैं। आने वाले वक्त में एक किलो घी और दूध भी देंगेए गरीब बच्चों को प्रायमरी स्कूलों में। कोई भी गरीब नहीं छूटेगा जिसको समाजवादी पेंशन 1000 रूपये महीना ना मिले। बीजेपी बात कर रही है षमषान और कब्रिस्तान कीए हम बात कर रहे है लैपटाप और स्मार्टफोन की। उन्होंने कहा कठिन से कठिन स्थिति में आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के साथ रहा है। सड़कए पानीए बिजलीए मेडिकल कालेजए बस स्टाप से लेकर सभी चीजें दी है। एक्सपे्रस.वे हम यहां तक बना कर ले आए। विरोधी लोगों ने एम्बुलेंस से समाजवादी शब्द हटवा दिया। बताओं सपा ने कोई भेदभाव किया है कभीघ् कहां.कहां से नाम हटाओगेए साइकिल तो सबके पास हैघ् पीएम एक बार हमारी बनी सड़क पर चल लेंए सपा का बटन दबा देंगे।
श्री यादव ने कहा कि हम एक्सप्रेस.वे की सड़क का किनारा सिर्फ किसानों को मंडी बनाने के लिए दे रहे है। आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टरों को पै्रक्टिस का लाइसेंस हमारी सरकार ने दिया है। समाजवादी सरकार ने  55 लाख लोगों को पेंशन दी हैए बीजेपी वाले बताएं कि केन्द्र सरकार ने कितने लोगों को पेंशन दी हैघ् उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि एक बार मौका दीजिए इससे ज्यादा काम करके दिखाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in