Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ से जनसंघ के पूर्व विधायक मोहनलाल कपूर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा

Posted on 02 March 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ से जनसंघ के पूर्व विधायक मोहनलाल कपूर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि कपूर साहब जैसे कालजयी व्यक्तित्तवों ने अभावों में संघर्ष करते हुए विचारधारा को जन.जन तक पहुंचाने का काम किया और आज वहीं विचार पल्लवित होकर भाजपा वट वृक्ष के रूप में गौरव के साथ अडिग है। श्री मौर्य ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मोहनलाल जी का निधन भाजपा की अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःखद घड़ी में भाजपा मोहनलाल जी के परिवार के साथ हैं।
दिवंगत मोहनलाल कपूर के निधन पर प्रदेश महामंत्री ;संगठनद्ध सुनील बंसलए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयीए मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षितए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तवए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहनए राकेश त्रिपाठीए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबेए आलोक अवस्थीए मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षितए सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंहए अतुल अवस्थीए क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम चै0 भूपेन्द्र सिंह सहित भाजपा परिवार ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in