Categorized | लखनऊ.

छात्रों का हुआ सम्मान

Posted on 10 February 2017 by admin

शास्त्री शिक्षण संस्थान चन्द्रलोक कालोनी, अलीगंज जो कि शार्टहैण्ड तथा टाइपिंग के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है। संस्थान द्वारा अपने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन रविवार को संस्थान के सभागार में किया गया। यह समारोह उन विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित किया गया जिन्होंने वर्ष 2016 में कर्मचारी चयन आयोग की आशुलिपिक (स्टैनो ग्रेड सी एवं डी) परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यू.पी.एस.एस.एस.सी) द्वारा आयोजित आशुलिपिक, जूनियर असिस्टेन्ट परीक्षा तथा अन्य विभागों जैसे यूपीपीसीएल हाई कोर्ट आदि की परीक्षा में लगाग 70 की संख्या में चयनित होकर इस विद्यालय का मान बढ़ाया। संस्थान के संस्थापक राम नारायण शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थी अगर लगन और कर्मठता से शर्टहैण्ड का अध्ययन करे तो सरकारी नौकरी पाना उसके लिए अत्यन्त शुलभ है। बाद में संस्थान द्वारा चयनित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in