Categorized | लखनऊ.

गर्दभ सिंह यादव होंगे बहुजन विजय पार्टी के सीएम फेस लखनऊ।

Posted on 10 February 2017 by admin

वर्तमान राजनीतिक चुनावी व्यवस्था पर करारा तंज कसते हुए बहुजन विजय पार्टी ने गर्दभ सिंह यादव को कैण्ट सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केषव चन्द्र ने आज यह घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्याषियों की सूची जारी करने से पहले पार्टी अपना सीएम फेस घोषित करना जरूरी समझती है। उम्मीदवार गर्दभ सिंह यादव ही पार्टी के सीएम फेस भी होंगे। बहुजन विजय पार्टी ने कहा कि सीएम फेस के साथ ही पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। गर्दभ सिंह यादव बहुजन विजय पार्टी के सर्वमान्य नेता व सीएम फेस हैं। उनमें एक अच्छे नेता के सभी गुण हैं। उनकी कथनी-करनी में कोई अंतर नही है। वे राग-द्वेष व जाति-धर्म की मान्यताओं से ऊपर हैं। पार्टी ने कहा कि गर्दभ सिंह यादव की सहनषक्ति अपार है, वे अपने कार्याें को बोझ नहीं समझते। स्वच्छ भारत अभियान में उनका युगों से खासा योगदान रहा है। राजनीतिक योग्यतायें उनमें कूट-कूट कर भरी है। विधानसभा में पहुंचकर चूंकि उन्हें जनहित में कानून बनाने हैं इसलिए वे बिल्कुल ही पढ़े-लिखे नहीं हैं जो उनकी सबसे बड़ी योग्यता है। वे अपनी पहचान नहीं छिपाते, जबकि अन्य नेता अपनी पहचान छिपाते हैं। इनके अंधेर नगरी राज्य में टके-सेर भाजी व टके-सेर खाजा मिलेगा। गर्दभ सिंह यादव सोमवार को कैण्ट विधानसभा से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। वे अपने समर्थकों के साथ दोपहर 12:00 बजे बर्लिंग्टन चौराहा स्थित बहुजन विजय पार्टी कार्यालय से अपना जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट को प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in