Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश भर में दलित समाज की जागरूकता हेतु चलायी जा रही

Posted on 11 January 2017 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश भर में दलित समाज की जागरूकता हेतु चलायी जा रही ‘शिक्षा-सुरक्षा-स्वाभिमान’ यात्रा रोजाना सैंकड़ों गावांे एवं कस्बों का दौरा कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में चल रही इस यात्रा के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता रोजाना हजारों दलित मतदाताओं से जुड़ रहे हैं एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
आज यात्रा के 30वें दिन यात्रा जनपद जौनपुर के सेनापुर गांव, मिर्जापुर के कठवार, सोनभद्र के दिगावर, चंदौली के भीषमपुर, जनपद गाजीपुर के मनझनपुर आदि गांवों से होकर गुजरी। इन यात्राओं में अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयोजकगण शामिल रहे।
इन यात्राओं में कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दलित उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी और इसके नेता सदैव सक्रिय रहे हैं। वर्ष 1980 में कांग्रेस सरकार ने एससी/एसटी सबप्लान को लागू किया जिससे अलग बजट देकर करोंड़ों दलितों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास संभव हो पाया। केन्द्र की यूपीए सरकार ने मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून एवं शिक्षा का अधिकार कानून दिया जिससे सबसे अधिक लाभ दलित वर्ग को हुआ है।
कांग्रेस नेताओं ने आम जनता में जनजागरण करते हुए कहा कि पिछले 27 वर्षों में उ0प्र0 में गैर कंाग्रेसी दलों के शासनकालों के चलते     दलित समुदाय खुद के आवास से वंचित है। आज भी 51 प्रतिशत दलित परिवारों के पास खुद का घर नहीं है। यही नहीं 66 प्रतिशत दलित परिवारों के पास खुद के शौचालय नहीं हैं अधिकांश घरों में पीने के स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण उनके घरों की बुजुर्ग महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं को दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह वचन लिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलितों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा जिसमें शौचालय, स्वच्छ पेयजल और बिजली की सुविधा से परिपूर्ण होगा। उन्होने बताया कि कंाग्रेस की सरकार बनने पर दलितों को सरकारी अस्पतालों या निजी अस्पतालों में 2 लाख रूपये तक का इलाज अम्बेडकर आरोग्य श्री के अन्तर्गत मुहैया कराया जायेगा। इतना ही दलितों के बच्चों की शिक्षा हेतु के0जी0 से पी0जी0 तक शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। दलितों को पूर्ण सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in