Categorized | UP Elections, झांसी

चेकिंग में पकड़ी 7 लाख 88 हजार रूपये की नई करन्सी…

Posted on 10 January 2017 by admin

800x535update_jhansi_police_checking_nwabad_holding_more_than_5_million_in_cash_and_two_young_men1झाँसी :- आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में जनपद के थानों की पुलिस चेकिंग तेज कर दी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग अलग चार पहिया बहन से 7 लाख 88 हजार रूपये की नई करन्सी बरामद की. पकड़े गये सभी युवकों को थाने लाकर पूछतांछ की जा रही है।

मंगवार को नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव अपने हमराह के साथ जेल चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें वहां सीएमएस कम्पनी की मार्शल कार नजर आई। जहां रोककर जब उसकी तलाशी ली गई। तो उसमें 5 लाख 38 हजार रुपये की नकदी मिली। शक होने पर पुलिस ने कार और चालक समेत तीन लोगों को थाने ले आई। जहां उनसे पूछतांछ की जा रही है। नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव के अनुसार पूछताछ में पकड़े युवक ने अपना नाम नीरज और सुमेर कुमार बताया। फिलहाल जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

वही बबीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपने हमराह के साथ वाहन टोल बेरियल के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तीन अलग-अलग कार संदिग्ध नजर आई। जिसे रोककर जब कार की तलाशी ली गई तो पुलिस दंग रह गई।

बबीना थाना प्रभारी के अनुसार कार की तलाशी लेने पर एक कार से 66 हजार रुपये नकद, दूसरी कार से एक लाख रुपये नकद व तीसरी से 1 लाख 10 हजार रुपये नकद मिले। पुलिस ने मौके से 4-5 व्यक्तियों को भी पकड़ लिया और थाने ले आई। जहां उनसे पूछतांछ की गई। पूछतांछ में उन्होंने बताया वह दिल्ली से यह रकम लेकर आये है और महाराष्ट्र में भण्डरा कराने के लिये जा रहे थे। पूछतांछ कर इसके बारे में जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in