भाजपा उम्मीदवारों के नाम फाइनल के लिए 4 बजे होगा मंथन..

Posted on 10 January 2017 by admin

bjp-candidate-list-for-uttar-pradesh-election-2017

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी- अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की चुनाव अभियान समिति की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में बुलाई गई है. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य हिस्सा लेगें. पार्टी सूत्रों का कहना है यूपी में आज होने वाली प्रदेश स्तर की चुनाव समिति की बैठक के बाद अगर प्रधानमंत्री का ग्रीन सिग्नल मिल गया तो केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक बुधवार को ही दिल्ली में बुलाई जा सकती है. जिसमें बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है. पहली लिस्ट में इनके नाम बीजेपी के एक बड़े नेता के मुताबिक पार्टी की कोशिश होगी कि सबसे पहले उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएं, जहां किसी तरह का विवाद नहीं है. ऐसे उम्मीदवारों में वे नेता शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पिछली बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.
वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि उनकी सारी तैयारी पूरी हो गई हैं. चुनाव अभियान समिति की बैठक में चुनाव के बिंदुओं और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है. उन्होंने सहयोगी दलों से सीटों के तालमेल पर किसी भी तरह के विवाद से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों की सूची अंतिम चरण में है.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in