नेता जी ने अपनी पोती से कहा - जिद्दी है तुम्हारा बाप, बेटी ने कहा अखिलेश यादव से , जानिए अखिलेश ने क्या कहा

Posted on 10 January 2017 by admin

images

प्रदेश में इन दिनों समाजवादी पार्टी की पारिवारिक लड़ाई चरम पर है ये जगजाहिर है । इस बीच अगल बगल में जुड़े घर में रह रहे इस परिवार में ऐसा लग रहा है मानो खेमेबंदी हो गई हो। लेकिन इस परिवार की दो बच्चियां इस सियासी जंग से बेपरवाह होकर दोनों खेमों में रौनक लाती रहती हैं और शांति और सुलह बहाली की उम्मीदें जगाती रहती हैं। सियासी संवादों से हटकर पारिवार के बीच ऐसे संवाद का बीड़ा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी 15 वर्षीय अदिति और 10 वर्षीय टीना ने उठाया है।

एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक सियासी खींचतान के बीच कुछ दिनों पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपनी 10 वर्षीय पोती टीना को चिढ़ाते हुए कहा कि तुम्हारा बाप बहुत जिद्दी है। यह सुनते ही थोड़ी ही देर में टीना ने जाकर अपने पिता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हु-ब-हू संवाद सुना दिया। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, हां, वो तो है। अखिलेश और डिंपल यादव की बेटियां सियासी खींचतान की परवाह किए बिना अक्सर अपने दादा मुलायम सिंह से मिलने पहुंच जाती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in