पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि वापस हो ममता दीदी चाहती हैं

Posted on 27 February 2010 by admin

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने का अनुरोध किया।

ममता ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी प्रभावित होगा जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। हर किसी को इस कीमत वृद्धि का विरोध करना चाहिए। मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मैंने प्रधानमंत्री और सोनियाजी से कीमत वृद्धि वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी के हितों की रक्षा करने के लिए रेल किराया नहीं बढ़ाया।
बनर्जी की यह प्रतिक्रिया ऐसे मौके पर आई जब संप्रग के एक अन्य सहयोगी दल द्रमुक ने भी ईंधन कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है।
इससे पूर्व लोकसभा में तृणमूल के मुख्य सचेतक सुदीप बंधोपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर नाराज है और बजट पर बहस के समय सदन में इसे जाहिर करेगी। पेट्रो कीमतों पर भाजपा की ओर से लाए जाने वाले कटौती प्रस्ताव के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें स्थितियों को देखना होगा। हम उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने पहले कहा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढाए जाने के संदर्भ में उनकी पार्टी से परामर्श नहीं किया गया था।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in