Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार विकास में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ तुष्टिकरण की राजनातिक कर रही - कलराज मिश्र मोदी राज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है - बृजभूषण शरण सिंह

Posted on 31 December 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा 24 दिसम्बर को लखनऊ पंहुचेगी। प्रदेश के करोड़ों लोंगों का समर्थन जुटानें के साथ ही प्रदेश में परिवर्तन का रास्ता प्रसस्त करेगी। आज प्रदेश के अन्दर जब बलात्कार होता है तो प्रदेश सरकार के मंत्री कहतंे हैं कि विरोधी राजनीति कर रहे हैं और यदि किसी प्रकार पीड़िता द्वारा एफआईआर करा दिया जाये तो उसे विभिन्न तरीकों से परेशान किया जाता है। इस प्रदश की स्थिति यह है कि महिलाओं का बलात्कार कर उसे फांसी पर लटका दिया जाता है। आज जनता की सुरक्षा के लिये जो पुलिस अफसर ईमानदारी से अपना काम करना चाहते हैं तो उन्हें अपने पद से हटना पडता है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश में आयी ओलावृष्टि, आपदा के लिये धन उपलब्ध कराया लेकिन यह धन किसानों-पीडितों में बंटने के बजाय प्रदश सरकार ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढा़ दिया। प्रदश के मुख्यमंत्री केन्द्र पर बार-बार यह आरोप लगाते हैं कि केन्द्र द्वारा उन्हें धन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा हैं। लेकिन केन्द्र सरकार नें प्रदेश सरकार को हजारों करोड़ धन उपलब्ध कराया। प्रदेश सरकार उसे जन कल्याणकारी योजनाओं में खर्च करनें के बजाय उसे विभिन्न मदों में खर्च कर रही है। प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ तुष्टिकरण की राजनातिक कर रही है। आज प्रदश का युवा दुसरें प्रदेशों मे पलायन को मजबूर है। उत्तर प्रदेश के युवाओं की श्रम शक्ति दुसरे प्रदेशों को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में ले जा रही है। लेकिन प्रदेश सरकार के नीति के कारण उत्तर प्रदेश का उद्योग व्यापार खात्में के तरफ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी तो इसे देश का नम्बर एक प्रदेश बनाया जायेगा।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज परिवर्तन कि आवश्यकता क्यों हैं। हम सब जानते है 1947 में देश को आजाद होने के साथ ही हमारे संविधान नें सबको समान अधिकार दिया। लेकिन देश में राज करने वाले राजनैतिक दलों ने इस प्रकार राज किया कि अमीर-अमीर होता गया और गरीब-गरीब होता गया। देश की 86 प्रतिशत आजादी आज गरीब है। देश की आमदनी का सबसे ज्यादा पैसा देश के 14 प्रतिशत अमीरों का कब्जा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मंे जो सरकार आयी है वो गरीबों के लिये काम कर रही है। अमीर और गरीब के बीच की खाई को कम करने के लिये प्रधानमंत्री जी ने कई कठोर निर्णय गरीबों के लिये है।
आज गरीब को सपने के समान लगने वाले गैस कनेक्शन मुफ्त मिल रहा है। जिससे गरीब महिंलाओं का सम्मान बढा है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी 2014 से पहले देश के 18000 गांव ऐसे थे जहां पर बिजली नही पहंुची थी। भाजपा सरकार आने के ढाई साल के अन्दर ही बिना भेद-भाव के देश के 10000 गांव को दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतिकरण किया है।
परिवर्तन यात्रा आज श्रावस्ती से गोण्डा पहुंची। यात्रा के पयागपुर पहुंचने पर सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं नें कई स्थानों पर स्वागत किया। यात्रा जनपद गोण्डा सीमा में प्रवेश के साथ ही कटरा विधानसभा के विधायक बावन सिंह नें विधानसभा के विभिन्न चैराहों पर स्वागत किया तथा एक बडी सभा कटरा मंे हुई जहां पर विधायक बावन सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश के गुण्डाराज के खात्में के लिये आपके मध्य समर्थन प्राप्त करने आयी हैं। आज हिन्दुओं पर फर्जी मुकदमें लादे जा रहे हैं तथा मुस्लिम तुस्टिकरण के कारण देश के हिन्दुओं को परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा जी, अवध क्षेत्र के यात्रा संयोजक अतुल दीक्षित, सह संयोजक राम सुन्दर चैधरी, राष्टीय परिषद के सदस्य शेष नारायण मिश्र, क्षेत्रिय महामंत्री दिनेश तिवारी, डा0 बी0के0 गोस्वामी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in