Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया

Posted on 31 December 2016 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में 04 शहीदों, हाल ही में आगरा के बाह-बिजौली निवासी शहीद मुल्तान सिंह की पत्नी श्रीमती सुमन देवी, जनपद आजमगढ़ के शहीद सिनोद कुमार, कुशीनगर के शहीद हरिकेश प्रसाद, तथा बलिया के शहीद हरवेन्द्र यादव के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसमें शहीद के माता-पिता के लिए 05 लाख रुपए का चेक भी शामिल है। आगरा के शहीद उदय सिंह निवासी नगला दलसहाय किरावली, जो वर्ष 2012 में शहीद हो गए थे, उनकी पत्नी श्रीमती मिथलेश को 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नोटबंदी के दौरान धनराशि निकालने के लिए ए0टी0एम0 लाइन में मृत हुए व्यक्तियों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता धनराशि के चेक प्रदान किए।
ए0टी0एम0 लाइन में मृत 14 व्यक्तियों के परिवारों को 02-02 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। ए0टी0एम0 लाइन में मृत व्यक्तियों के परिवारों में जनपद आगरा के बुढ़ाना निवासी श्री राकेश चन्द्र की पत्नी श्रीमती कुशमा देवी को 02 लाख, अलीगढ़ की स्व0 रज़िया, सीतापुर के स्व0 वीरेन्द्र कुमार, कुशीनगर की स्व0 तीर्थराजी, महोबा के स्व0 बालादीन, लखीमपुर खीरी के स्व0 पैकरमा, बरेली के स्व खलील अहमद, प्रतापगढ़ की स्व0 करमईता, हमीरपुर के स्व0 बबलू यादव तथा स्व0 घसीटा, औरैया के स्व0 राधा रमण, जालौन के स्व0 गंगा चरण, बुलन्दशहर के स्व0 मीर सिंह तथा कानपुर देहात की श्रीमती सर्वेशा देवी के परिवार शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों और ए0टी0एम0 लाइन में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उपजिलाधिकारी किरावली श्री अजीत कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह इन लाभार्थियों को सरकारी वाहन से आगरा से लखनऊ लेकर गए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in