Categorized | लखनऊ.

उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर अनुमोदित डिग्री शिक्षकों का धरना स्थगितः-

Posted on 31 December 2016 by admin

आज दिनांक-29.12.2016 लखनऊ 331 एडेड डिग्री कालेजों में चल रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान में लेने एवं उसमें कार्यरत अनुमोदित अध्यापकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर विगत 12 दिसम्बर 2016 से लक्ष्मण मेला मैदान में अध्यापक धरनारत् थे। सब्र का बांध टूटने पर अध्यापक भारी संख्या में जी.पी.ओ. पार्क गांधी प्रतिमा के पास दिनांक 27.12.2016 को भारी संख्या में धरना स्थल से पहुंचे। अध्यापक मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए जी.पी.ओ. पर बैठे थे। मा0 उच्च शिक्षामंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला ने धरने पर बैठे शिक्षकों का संज्ञान लिया और तत्काल शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष डा0 के0एस0 पाठक की अध्यक्षता में शिक्षामंत्री से मिला और वार्ता की। प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 पुष्पलता एवं महामंत्री डा0 एस0 के0 शुक्ला भी शामिल रहे। वार्ता के पश्चात मा0 शिक्षामंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला रात 09ः00 बजे धरने पर आये और उन्होंने संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 के. एस. पाठक एवं कार्यकारिणी को यह आश्वासन दिया कि आपकी मांग पूरी की जायेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आपकी सेवा शर्तो में सुधार कर आपको विनियमित किया जायेगा। धरने पर बैठे प्रदेश के सभी शिक्षकों ने डाॅ0 शुक्ला का आभार व्यक्त किया तथा उनके आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in