Categorized | लखनऊ.

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने यल.ई.डी. टीवी से लैस 20 वीडियों रथ परिवर्तन संदेश के साथ किया रवाना

Posted on 31 December 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने आज यहां के बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से परिवर्तन संदेश रथ-वीडियो वैन को भाजपा का झंड़ा दिखाकर रवाना किया। केसरिया रंग में रंगे हुए 20 वीडियो वैन को आज यहां से रवाना गया। प्रत्येक विधानसभा में ये परिवर्तन संदेश रथ वीडियो वैन बूथ-बूथ तक जायेगी। हर वीडियो वैन में एक एलईडी टीवी लगा है जिसमें लगातार गीत चलेंगे जो कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में मद्देनजर बनाये गये है, वीडियों फिल्म भी बनी है। वीडियो वैन में प्रचार सामग्री भी रहेगी जो स्थान-स्थान पर बांटी जायेगी। बीच में इन्ही वीडियो वैन के माध्यम नुक्कड़ सभायें भी होगी। इन वैन की विशेषता यह है कि इसमें लाइव टेलीकास्ट सिस्टम होने के साथ-साथ, जीपीएस, माइक स्पीकर सैट, इनवर्टर, जेनसेट आदि की व्यवस्था है। इस वैन के माध्यम से प्रचार के साथ-साथजनमानस के ऊपर पढ़ रहे प्रभाव का आकलन भी होगा। प्रत्येक वीडियो वैन में एक नम्बर भी लिखा है 7505403403 इस पर मिस्ड काॅले होगी, जिससे काॅल करने पर पलटकर काॅल आती है, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की आवाज के एक धन्यवाद संदेश के बाद बीप की ध्वनि आती है जिस पर आप अपना जो संदेश भाजपा को देना चाहे दे सकते है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के समन्वयक श्री विजय बहादुर पाठक जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र जी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन श्री ओम प्रकाश जी, क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री बृजेश तिवारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in