Categorized | लखनऊ.

पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहेब के जन्म-दिन मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों व ख़ासकर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के लोगों को दिली मुबारकबाद व शुभकामनायें: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी।

Posted on 31 December 2016 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (स.अ.) के जन्म-दिन  मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों व ख़ासकर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के लोगों को दिली मुबारकबाद व  शुभकामनायें दी हैं।
सुश्री मायावती जी ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम की पैदाइश पूरी मानवता के लिये इन्सानियत का संदेश था। वे पूरी दुनिया के लिये रहमत बना कर भेजे गये थे और उन्होंने उस अन्धकार युग में आदमी और आदमी के बीच भेदभाव समाप्त करकेे मसावात (बराबरी) को ज़िन्दगी में अपनाने का जो काम करके दुनिया को दिखाया उससे एक नये रौशन युग की शुरूआत हुयी।
हज़रत मोहम्मद (स.अ.) का जीवन आपसी भाईचारा, करूणा, ग़रीबों, बेकसों व बेसहारा लोगों की मदद करने के साथ-साथ अपने पड़ोसी को भूखा नहीं सोने देने एवं सभी लोगों की भलाई के लियेे प्रेरित करता है। उनके जन्म-दिन पर लोगों को उनके इन्सानियत से परिपूर्ण जीवन एवं आदर्शोंं को याद करके उन्हें अपने जीवन में भी उतारने की कोशिश जरूर करनी चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in