Categorized | लखनऊ.

दिनांक 25.12.2016 को क्रिसमस के श्ुाभ अवसर पर देशवासियों व ख़ासकर ईसाई समाज के लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, सुश्री मायावती जी।

Posted on 31 December 2016 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने दिनांक   25.12.2016 को क्रिसमस के शुभ अवसर पर देशवासियों व ख़ासकर ईसाई समाज के लोगों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी हैं।
अपने बयान में सुश्री मायावती जी ने कहा कि अपना भारत देश एक ऐसा चमन है जिसमें हर तरह के फूल खिले हैं और अनेक मज़हब के मानने वाले लोग अपने-अपने धर्म व आस्था के हिसाब से अपना जीवन स्वतंत्रतापूर्वक व्यतीत करते हैं। हमें अपने पवित्र संविधान के हिसाब से ही हर मज़हब का सम्मान करना चाहिये। इसी में देश का हित निहित हैं व यहाँ की जनता का कल्याण एवं खुशहाली।
इन्होंने कहा कि मैं सभी के लिए शुभ क्रिसमस और ख़ुशहाल नये साल की कामना करती हूँ। ईश्वर करे कि यह क्रिसमस आशा और प्रसन्नता के साथ-साथ मित्रता और भाईचारे की भावना मनाने का एक अवसर हो। कुदरत से प्रार्थना है कि देश में सभी देशवासियों के हृदय में प्रेम, करुणा और उदारता का प्रकाश हो और इनमें आपसी शांति व सौहार्द भी बना रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in