Categorized | लखनऊ.

देश.विदेश नाम है एक अन्तराष्ट्रीय बैण्ड का जो अवध की संगीतमय धरोहर को पाश्चात्य सुरों में पिरोकर संगीतमय प्रस्तुति देता चला आ रहा है।

Posted on 31 December 2016 by admin

देश.विदेश नाम है एक अन्तराष्ट्रीय बैण्ड का जो अवध की संगीतमय धरोहर को पाश्चात्य सुरों में पिरोकर संगीतमय प्रस्तुति देता चला आ रहा है। इस बैण्ड की प्रेरणा स्रोत है इतिदा और राहुल मिश्रा । ये दोनो बनारस घराने के विलक्षण प्रतिभा के धनी शास्त्रीय गायक है जो कि स्वनाम धन्य पद्म विभूषण डॉ0 गिरिजा देवी के शिष्य है। इतिदा अमेरिका में रहने के बाद भी अपनी मिट्टी की सौंधी खुशबू को नही भूली है।

इस बैण्ड के अन्य बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार है बनारस घराने के गायक राहुल और रोहित मिश्राए सरोद वादक अंशुमान महाराज और विदेशी धरा की सुगन्ध बिखेरते हुए ईदू गफनी ;इजराइल .ड्रम्स द्धए कोनर गालब्रेथ ;स्कॉटलैंड .गिटारद्ध और यहव मेमन ;इजराइल .बासद्ध ।
इस बैण्ड ने सम्पूर्ण विश्व को अपनी प्रस्तुतियों सें मंत्र.मुग्ध कर दिया हैं और अभी अपने भारत प्रवास के दौरान ष्सैफई महोत्सवष् में उ0 प्र0 के माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी तथा माननीय सासंद श्रीमती डिम्पल यादव जी नें इस बैण्ड की प्रस्तुति की भूरि.भूरि प्रशंसा की हैं और उनकी बेटी ष्अदितिष् नें इस बैण्ड के साथ गाया भी है।
इनकी प्रस्तुतियों में सम्मिलित है उत्तर प्रदेश का लोक संगीतए सूफी तथा बनारस घराने की प्रतिनिधि रचनाये जैसे बन्नोए मस्त कलन्दर और एक बहुत ही खास गाना जानिया हानिया ।

ष्हंगामा म्यूजिकष् नें इसी बैण्ड का ष्देश.परदेशष् के नाम से एक मशहूर ष्फ्यूजन एलबमष् प्रस्तुत किया हैं जिसमें इस बैण्ड की कुछ मौलिक प्रस्तुतियाँ है। यह एल्बम धूम मचा रहा है तथा इसे मशहूर संगीतकार ए0 आर0 रहमान की संस्था ष्फल्न्ज्ञप्ष् ने अनुबंधित किया है । देश परदेस एक मात्र ऐसे बैण्ड के रूप में है जो उत्तर प्रदेश की गंगा जमुनी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in