Categorized | लखनऊ.

शिक्षा का दान महादान है। शिक्षा संस्कार दायनी भी है।

Posted on 31 December 2016 by admin

शिक्षक कुम्हार की भांति होता है, बच्चा कच्ची माटी की तरह होता है। उसे चाहे तो उस माटी से गणेश बना दें जो वह मूर्तिमान होकर सबके लिये सदा पूजनीय एवं वन्दनीय हो जाता है। अभिभावक भी घर में सच्चे और अच्छे शिक्षक होते हैं। अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावक भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम् भूमिका अदा करते हैं। ये बातें आज चारबाग स्थित रविन्द्रालय आडोटोरियम में आयोजित एस0एस0 पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पधारे पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव व विद्यासागर गुप्ता ने कही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथिगणों ने पुरस्कार प्रदान किये।
स्कूल की प्रबन्धक, श्रीमती राजेश्वरी राणा ने समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों, शिक्षकों तथा अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से ही समारोह का कुशलतापूर्वक संचालन संभव हो सका। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह राणा, अमित गुप्ता, भाजपा मुख्यालय सह प्रभारी अतुल अवस्थी, शिव सिंह व रामचन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in