Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने भीषण ठण्ड एवं शीत लहर कोदेखते हुए अलाव की व्यवस्था और जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित कराने के निर्देश दिए

Posted on 31 December 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भीषण ठण्ड एवं शीत लहर को देखते हुए गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने और जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने जिलाधिकारियों को आवश्यकतानुसार अस्थायी सेल्टर संचालित करने के निर्देश भी दिए है, जिससे शीत लहर के दौरान निराश्रित एवं भवनहीनों को असुविधा न हो। उन्होंने आगाह किया है कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी जिलों को शीत लहर से बचाव के लिए पर्याप्त धनराशि पहले ही उपलब्ध करायी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों तथा निराश्रितों को उपलब्ध कराए गये सेल्टरों में दी जा रही सुविधा की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित करें। श्री यादव ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि शीतलहर के चलते किसी भी प्रकार की कठिनाई जनता को न हो। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कि अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी के कारण किसी की मृत्यु भोजन, वस्त्र, आश्रय एवं चिकित्सा सुविधा के अभाव में नहीं होनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in