Categorized | लखनऊ.

उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग के लखनऊ आगमन से सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न- मण्डलायुक्त ने निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की-

Posted on 31 December 2016 by admin

मण्डलायुक्त श्री भुवनेश कुमार  की अध्यक्षता में आज मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में आगामी 22 दिसम्बर 2016 को उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग श्री विजय देव द्वारा लखनऊ एवं फैजाबाद मण्डल के सभी जिलों की निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो की समीक्षा जनपद लखनऊ में किया जाना प्रस्तावित है जिसको दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने कहा कि निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त सूचनाऐं अद्यतन कर ली जायें।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अवश्य किया जायेें, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने मण्डल के अन्तर्गत सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की तथा मतदाता सूची से सम्बन्धित व मतदेय स्थलों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी करते हुए निर्देश दिये कि निर्वाचन से सम्बन्धित यदि कोई प्रकरण लम्बित है तो उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। बैठक में मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों, मैन पावर, ई0वी0एम0, कानून व्यवस्था, मतदान सामग्री, निर्वाचन से सम्बन्धित लम्बित प्रकरण के निस्तारण, वाहन व्यवस्था, ई-पोस्टल बैलेट, जेण्डर रेसियो, ई0पी0रेसियो, इपिक वितरण की तैयारी, मतदान बूथ पर मूलभूत सुविधाआ, कार्मिको के डाटाबेस तैयार करने, पुनरीक्षित मतदाता सूची, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हीकरण, सहित आदि निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने क्रिटिकल मतदेय स्थल और बर्नवेल्टिी बूथों के चिन्हांकन आयोग के निर्देशानुसार करने के निर्देश दिये है।ं
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री ए0सतीश गणेश, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ श्री सत्येन्द्र सिंह, सहित मण्डल के सभीजनपदों के  जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजिल सैनी, सहित मण्डल के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक, अपर आयुक्त न्यायिक श्री राजेश कुमार, अपर आयुक्त श्रीमती सुधा वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हरिकेश चैरसिया, अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिमी श्री जयशंकर दुबे, अपर जिलाधिकारी टी0जी0 श्री अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री हबीबुल हसन, सहित अन्य सम्बन्धित  अधिकारी  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in