Categorized | लखनऊ.

जिला एकीकरण समितियों का ब्लाक स्तर पर गठन किया जायेगा- माया यादव जिला पंचायत की जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न-

Posted on 31 December 2016 by admin

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया यादव ने  जिला एकीकरण समिति द्वारा ब्लाक स्तर पर जिला एकीकरण समितियों के गठन को मंजूरी देते हुए जिला एकीकरण समिति को निर्देश दिया है कि  वह जल संरक्षण एवं अन्तर्जातीय/ अन्तर्धार्मिक विवाहों को प्रोत्साहित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के साथ सघन रूप से कार्य करे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने  राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र की भावना बढाने, साम्प्रदायिक एकता को मजबूत करने और समाज में भाईचारे को  नये आयाम देने के विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जिला एकीकरण समितियों की बैठक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व और होली के पूर्व आयोजित करायी जायें जिसमे सभी ग्राम प्रधान, सभी बी0डी0सी0 सदस्य, सभी जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक स्तर के सरकारी अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हों। उन्होंने अन्तर्जातीय और अन्तर्धार्मिक विवाह करने वाले लोगों को  जिस क्षेत्र के वह लोग रहने वाले हैं उसी क्षेत्र में उनको सम्मानित करने वाले कार्यक्रम किये जायें ताकि अन्तर्जातीय और अन्तर्धार्मिक विवाहों को प्रोत्साहन मिले और समाज से जाति प्रथा का उन्मूलन हो सके।
श्रीमती यादव ने जिला एकीकरण समितियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज मंे किसी भी तरह की नकारात्मक हलचल होने पर हम समितियों के माध्यम से ग्रास रूट तक सकारात्मक बातों को पहुंचाकर सामाजिक शान्ति की पुनस्र्थापना  करने मे सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में तिथि-त्यौहारों पर हमें हर व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए माध्यम की जरूरत होती  और ऐसे वक्त पर ब्लाक स्तर की समितियों के सदस्य के रूप में  पंचायत जन प्रतिनिधि हमारी ताकत बनेंगे और हम नकारात्मक शक्तियों को निष्क्रिय कर सकें। उन्होने  जनपद स्तर पर अभी मौजूद वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सांम्प्रदायिक दंगो के रोक थाम तथा नियंत्रण में प्राणों की परवाह न करने वाले लोगों  को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये और कहा कि इससे समाज में  एक सकारात्मक संदेश जायेगा।
जिला एकीकरण की बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विजय बहादुर यादव एवं सपा महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती शान्ति यादव, महंत दिव्या गिरि सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in