Categorized | लखनऊ.

रिटर्निंग आफीसर्स निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों को गम्भीरता से लें-जिलाधिकारी

Posted on 31 December 2016 by admin

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता मेें शिविर कार्यालय पर विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने विषयक एक बैठक की गयी, जिसमे निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारियों/प्रभारी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी सौंपे गये दायित्वों का निर्वाहन करते हुए निर्वाचन कार्यो से सम्बन्धित की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में तैयारियों का पूरा विवरण तैयार रखना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा समान्य निर्वाचन- 2017 हेतु निर्वाचन की घोषणा होते ही तत्काल प्रभाव से आर्दश आचार संहिता लागू हो जायेगी, जिसको दृष्टिगत रखते हुए उन्होने निर्वाचन अधिकारियों/प्रभारी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी समस्त सूचनाओं को संज्ञान में लेते हुए निर्वाचन कार्य पूरी लगन एवं निष्ठा से निष्पादन करना सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन सम्बन्धी समस्त सूचनाएं अद्यतन (अपडेट) रखे जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्यवाही ससमय सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हरिकेश चैरसिया, अपर जिलाधिकारी (नगर-पश्चिमी) श्री जयशंकर दुबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती निधि श्रीवास्तव, नगर मैजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी सदर श्री राजकमल यादव सहित सभी रिटर्निंग आॅफीसर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in